फूड डिलीवरी बॉय को देसी कट्‌टा दिखाकर लूटा


अलवर शहर में ईटाराणा पुलिया के पास मंगलवार रात 9.30 बजे 5 बदमाशों ने फूड डिलीवरी बॉय से मोबाइल, रुपए और बाइक लूट ली। देसी कट्टा कनपटी पर लगाया और डंडे से मारपीट की। फूड डिलीवरी बॉय ककराली गढीसवाइराम रैणी का निवासी है। वह मालवीय नगर में किराए पर रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This