अक्टूबर में आ सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट










विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अक्टूबर के पहले सप्ताह में टिकट जारी कर सकती है। 30 सितंबर से पहले टिकट घोषित नहीं होंगे, इसके संकेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर में 2 दिन टिकट के लिए मीटिंग होगी, इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वे मंगलवार को बीकानेर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और दावेदारों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने यहां कांग्रेस की जमीनी स्थिति का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से देर शाम मीटिंग की।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

