पूनरासर हनुमानजी का तीन दिवसीय मेला…तैयारियां शुरू


प्रत्येक वर्ष भादवा माह में लगने वाला पूनरासर हनुमानजी का तीन दिवसीय मेला 21 से 23 सितंबर तक भरा जाएगा। मंदिर श्री पूनरासर हनुमानजी पुजारी ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने बताया कि तीन दिवसीय मेला गुरुवार को शुरु होगा तथा धोक शनिवार को लगाई जाएगी।

मेले में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसके मध्यनजर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए प्रशासन से पुलिस, बिजली, पानी, यातायात, प्राथमिक उपचार व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है। पुजारी ट्रस्ट ने अपने स्तर पर मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली है। वहीं दूसरी ओर शहर में मेले को लेकर विभिन्न मंडल और सेवा समितियां तैयारियां में जुट गई है। भजन कलाकार भजन भी बनाकर लॉन्च कर रहे हैं।

इसी दिशा में डागा मोहल्ला स्थित “बाबो भली करे” सेवा संस्था के कार्यालय में पूनरासर बाबा के नए भजनों का लोकार्पण हुआ। लोकार्पण से पहले सुंदर कांड के पाठ और बाबा की विशेष जोत की गई। इसके बाद मनोज रंगा द्वारा नए भजन “चालो पूनरासर धाम” का लोकार्पण किया गया। संस्था के अशोक व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा कन्हैया लालजी की प्याऊ पर 20 सितम्बर से 22 सितम्बर तक पैदल यात्रियों के लिए भोजन व जल सेवा की जाएगी।


CATEGORIES
Share This