नाबालिग छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर किया सुसाइड:










हॉस्टल में रह रहे नाबालिग स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया मृतक नाबालिग करौली के रायसन का रहने वाला था और सीकर के एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट में नीट टारगेट की तैयारी कर रहा था स्टूडेंट के सुसाइड करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और बॉडी को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है
मृतक स्टूडेंट की पहचान कौशल मीणा (16) निवासी रायसन, करौली के रूप में हुई है मृतक 23 अप्रैल 2023 में पिपराली रोड स्थित एलन कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट टारगेट की तैयारी करने आया था और सीकर के वीर तेजा जी बॉयज हॉस्टल में रहता था कौशल सोमवार दोपहर 12 बजे कोचिंग इंस्टिट्यूट से हॉस्टल में आया था और खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था
CATEGORIES Bikaner Superfast News

