आज का राशिफल










मेष – TEN OF WANDS
पैसों से संबंधित तनाव दूर करने के लिए योजना बनानी होगी। गलतियों का एहसास हो रहा है तो उन्हें सुधारने की कोशिश करें। जो लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, उसे प्राप्त करने के लिए सतर्कता रखनी होगी। समर्पण बनाए रखें। दूसरों की गलत बातों पर ध्यान न दें
वृषभ – THE HIEROPHANT
कार्यों की रुकावटों को दूर करने की कोशिश सफल हो सकती है। अपने मार्गदर्शन से दूसरों की समस्या दूर करने का मौका मिलेगा। नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ न करें।
मिथुन – THE CHARIOT
काम की गति धीमी हो सकती है, इसका कारण समझें। जीवन में आ रहे बदलाव तकलीफदायक हो सकते हैं, लेकिन आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण हैं। फिलहाल दूसरों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आगे चलकर एक-दूसरे के साथ के संबंध सुधर सकते हैं, इसलिए जो बातें योग्य हैं, उन पर ध्यान देते रहें।
कर्क – NINE OF WANDS
किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार का असर आपके विचार पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। तनाव का असर काम पर हो सकता है। अपने काम पर नियंत्रण रखेंगे तो बेहतर रहेगा। भावनाएं मन में दबाए रखेंगे तो दिक्कतें और बढ़ेंगी। धैर्य बनाए रखें।
सिंह – KING OF WANDS
अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। दूसरों की वजह से एकाग्रता भंग न होने दें। खुद को प्रेरित रखें। तनाव के कारण सेहत में बदलाव आएंगे। जरूरी जांच कराएं।
कन्या – KNIGHT OF WANDS
काम की गति बढ़ाते समय अन्य बातें न बिगड़ें, इस बात का ध्यान रखें। दूसरों को होने वाली तकलीफ का हल आपके पास होगा। बडी खरीदारी हो सकती है। पैसों से संबंधित लिए निर्णय के कारण चिंता हो सकती है
तुला – THE LOVERS
जीवन में आप क्या बदलाव चाहते हैं, ये याद रखना होगा। अच्छे कर्म का फल मिल सकता है। अहंकार से बचें। स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। अपनी जिद के कारण दूसरों को तकलीफ हो सकती है।
वृश्चिक – THE TOWER
बिगड़े रिश्तों को संभालने की कोशिश करें। जो बातें पीछे रह गई हैं, उन्हें छोड़कर आगे बढ़ें। हर बार दूसरों की गलती से ज्यादा अपनी गलतियों पर ध्यान दें और उन्हें सुधारें। परिवार के लोगों के बीच चल रहे विवाद बढ़ सकते हैं।
धनु – KING OF CUPS
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। जिन रुकावटों का सामना कर रहे हैं, उन्हें दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी क्षमता से अधिक किसी की सहायता न करें। अपनी तकलीफें दूर करने के लिए किसी से मदद लेनी पड़ सकती है।
मकर – SIX OF CUPS
अपनी समस्याएं सुलझाकर नई जिम्मेदारी लेनी होगी। बड़ा निवेश कर पाएंगे। इस कारण भविष्य से जुड़ी चिंता दूर होने लगेगी और वर्तमान पर ध्यान देकर आप जीवन में सुधार कर पाएंगे।
कुंभ – AGE OF PENTACLES
जरूरी कामों में पूरी जानकारी मिलने के बाद निर्णय लें। आपके व्यवहार की वजह से कोई आपके खिलाफ न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आप अपने विचार ठीक से व्यक्त करेंगे रिश्ते सुधर सकते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।
मीन – FIVE OF PENTACLES
पैसों से जुड़े अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे। भविष्य की चिंता न करते हुए वर्तमान पर ध्यान दें। परिवार के कुछ लोगों के साथ बातचीत बंद हो सकती है। किसी निर्णय का पछतावा हो सकता है।

