दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा, 11 लोग घायल:










शहर के वार्ड नंबर 28 स्थित लक्ष्मीनाथ चौक के पास स्थित पीए वाले कुएं के पास गुरुवार देर शाम एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का शहर के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

