जयपुर में होटल की दूसरी मंजिल से कूदा विदेशी पर्यटक


जयपुर में नॉर्वे के टूरिस्ट ने होटल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस को सूचना मिली की विदेशी पर्यटक पर फायरिंग हो गई। पूछताछ में सामने आया कि रात को कृष्ण जन्माष्टमी पर हुई आतिशबाजी से वह डर गया था। उसे नींद में लगा कि फायरिंग हो गई।
घायल होने के बाद नॉर्वे के पर्यटक फिन वैटले को होटल में ही उपचार दिया। इसके बाद उसे जयपुरिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। एडि.डीसीपी ईस्ट सुमन चौधरी ने बताया फिन वैटले के कई जगह पर चोट लगी है।


CATEGORIES
Share This