डेंगू के साथ अब वायरल इंफेक्शन बढ़ा:जयपुर के अस्पतालों में बढ़े मरीज, 40% मरीजों को गले में खराश, बुखार की शिकायत










राजस्थान में मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ने लगी है। बारिश में मच्छरों के काटने से होने वाले डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले तो बढ़ ही रहे है, लेकिन इन दिनों अब वायरल इंफेक्शन के मरीज भी बड़ी संख्या में हॉस्पिटल पहुंचने लगे हैं। ऐसे मरीजों में सबसे ज्यादा परेशानी गले में दर्द और खराश की आ रही है।
राजधानी जयपुर में सवाई मानसिंह, जयपुरिया, आरयूएचएस, जेके लॉन और कावंटिया हॉस्पिटल की ओपीडी में ज्यादातर मरीज यही शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। एसएमएस हॉस्पिटल की ओपीडी में इन दिनों 8 हजार से ज्यादा मरीज डेली ओपीडी में आ रहे हैं, जिसमें 40 फीसदी मरीज जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट में दिखाने आ रहे हैं। कांवटिया हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियांशु माथुर ने बताया कि ये वायरल इंफेक्शन से न केवल बड़े बल्कि बच्चे भी बहुत ज्यादा प्रभावित हाे रहे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

