जयपुर में गणेश चतुर्थी, भगवान को सोने का मुकुट पहनाया


जयपुर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर, नहर के गणेश जी, गढ़ गणेश समेत कई मंदिरों में जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सुबह 4 बजे भगवान की मंगला आरती की गई और भगवान का दूध पंचामृत से अभिषेक किया गया। फिर 11.30 बजे शृंगार आरती की गई। आज पूरे दिन अलग-अलग समय पर विशेष पूजा होंगी।


CATEGORIES
Share This