टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ और लूट का मामला


सीकर की सदर थाना पुलिस ने करीब 2 महीने पहले सेवद बड़ी गांव में टोल प्लाजा पर हुई तोड़फोड़ और लूट के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में है।

सदर थाना अधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि सुरेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह वह सेवद बड़ी टोल प्लाजा के मैनेजर हैं। जहां 9 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो और करीब आधा दर्जन से ज्यादा बिना नंबर की कैंपर गाड़ियां आईं जिनमें दो दर्जन से ज्यादा बदमाश थे।

बदमाशों ने आते ही धमकी दी कि अगर टोल चलना है तो अरविंद ओला और उसके साथियों को भी हिस्सा देना होगा। हिस्सा नहीं दिया तो टोल नही चलाने देंगे। इसके बाद बदमाशों ने टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की और करीब 15 से 20 लाख का नुकसान कर दिया। साथ ही 3 लाख रुपए की नगदी लूटकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर आरोपियों को आईडेंटिफाई किया गया लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार थे। पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल नरेंद्र सिंह (24) निवासी बसंत विहार और सुरेंद्र दहिया (24) निवासी गाड़ोदा अपने घरों की तरफ आए हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया


CATEGORIES
Share This