टीबी हॉस्पिटल में बनाया 12 बेड का आईसीयू फेफड़े के कैंसर और टीबी की जांच हुई आसान


कोरोना काल में युवराज फाउंडेशन से मिले उपकरणों से टीबी हॉस्पिटल में 12 बेड का नया आईसीयू तैयार किया जा रहा है। यह आईसीयू नए ओपीडी से अटैच होगा। पीबीएम प्रशासन का दावा है कि टीबी का ओपीडी 13 हजार स्क्वायर फीट का है, जो देश के सरकारी अस्पतालों में सबसे बड़ा है। कोरोनाकाल में युवराज फाउंडेशन के तहत दस बेड का आईसीयू तैयार करने के लिए करीब ढाई करोड़ के उपकरण भेजे गए थे। कोरोना जाने के बाद उपकरण एमसीएच में पड़े धूल फांक रहे थे। अब उन्हें टीबी हॉस्पिटल के आईसीयू में इंस्टॉल किया जा रहा है। टीबी में नए ओपीडी के साथ 12 बेड का आईसीयू भी बनाया गया है। इसमें छह बेड का सेमी आईसीयू है। टीबी के गंभीर पेशेंट यहां रखे जाएंगे। आईसीयू में गैस पाइप लाइन का काम बाकी है।


CATEGORIES
Share This