एलएसजी सड़कों में संशोधन:अब 18.50 करोड़ में 50 किमी सड़कें ही बनेंगी










एलएसजी सड़काें पर लगी आपत्ति दूर हो गई है। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जिला प्रशासन ने मिलकर यह काम किया है। प्रशासन ने 20 कराेड़ में 61 किलाेमीटर की सड़क बनाने के प्रस्ताव भेजे थे। एलएसजी का नियम है कि 50 किमी सड़क ही बनाएं। अगर 61 किमी सड़क बनानी है तो बजट 20 कराेड़ कराएं। इस आपत्ति के बाद कमेटी ने 18.50 कराेड़ में 50 किमी सड़क ही बनाने का प्रस्ताव वापस भेज दिया है। अब शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। दरअसल बजट घाेषणा में एलएसजी के तहत सड़क निर्माण के लिए 20 कराेड़ रुपए सरकार ने मंजूर किए थे। पीडब्ल्यूडी अभियंताओ ने इसका सर्वे किया। सर्वे में सामने आया कि करीब 45 कराेड़ रुपए चाहिए तब शहर की सड़कें दुरुस्त हाेंगी। मंजूर 25 कराेड़ हुए इसलिए 25 कराेड़ की सड़कें किनारे कर दी गई
CATEGORIES Bikaner Superfast News

