चंबल की डाउन स्ट्रीम में मिला शव:जेब से जोधपुर से कोटा का टिकट मिला


चंबल की डाउन स्ट्रीम में नयापुरा छोटी पुलिया के पास एक शव होने की सूचना पर निगम की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। शव लोहे के सरियों में फंसा हुआ था। जिसे सावधानी पूर्वक निगम के गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई। शव को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया गया है।


CATEGORIES
Share This