खेत पर गए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत


जिले की सिमलिया थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। युवक घर से खेत जाने की कहकर निकाला था। शाम को गम्भीर हालात में 8 किमी दूर लावारिस हालात में मिला। जिसे एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए कोटा हॉस्पिटल ले जाया गया।। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी हुई है। युवक अशोक सुमन (28) दीगोद का रहने वाला था। 6 साल पहले शादी हुई थी। उसके 4 साल की बेटी है।


CATEGORIES
Share This