गुरुवार का राशिफल


मेष – THE SUN

प्रगति की वजह से आपका विश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन अहंकार न करें, इस बात का ध्यान रखना होगा। पैसों से संबंधित कामों में परिणाम का विचार करते हुए ही आगे बढ़ना होगा। जो मेहनत आपने की है, उसका फल मिलने में थोड़ा और वक्त लगेगा।

वृषभ – FIVE OF SWORDS

लोगों के साथ हो रहे विवादों को सुलझाते समय सही-गलत का फैसला सही तरीके से करें। दूसरों की बातों से अधिक अपने विचारों पर ध्यान दें। समस्या का हल अपने प्रयत्नों से ही प्राप्त होगा। अन्य लोगों पर निर्भरता न बनने दें। करीबी लोगों से दूरियां जल्दी ही दूर होंगी।

मिथुन – FOUR OF PENTACLES

नए काम को स्वीकार करने से पहले होने वाले फायदे पर विचार करना होगा। आपके काम का श्रेय अन्य लोगों को मिलने से तकलीफ हो सकती है। लोगों की परख सही तरीके से करें। अभी भी आपकी संगत में सुधार करने की आवश्यकता है। जो लोग आपकी कद्र करते हैं, उनके साथ रहने की कोशिश करें।

कर्क – FOUR OF WANDS

जीवन में एक नई शुरुआत हो सकती है। ये आपकी मेहनत के कारण ही होगी। खुद को थोड़ा आराम दें और तनाव दूर करने की कोशिश करें। काम जारी रखें। काम की गति धीमी हो सकती है। थकान दूर करेंगे तो काम को सही तरीके से आगे बढ़ाने का रास्सा मिलेगा

सिंह – TWO OF CUPS

लोगों के साथ मिलजुल कर रहने की कोशिश करें, तभी आपके स्वभाव में बदलाव आएगा। जिद से बचना होगा। जीवन जो बातें सही हैं, केवल उनका चुनाव करें। कुछ रिश्तों को बचाने के लिए केवल आपको प्रयत्न करने होंगे।

कन्या – TWO OF PENTACLES

पुरानी बातों के बारे में विचार करने से आपकी निराशा बढ़ सकती है। नए कामों पर ध्यान देते समय पुराने सोच को दूर रखें। पैसों से जुड़ी बातों में आप सही निर्णय ले पाएंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन लेने की कोशिश करेंगे। अपनी क्षमता के अनुसार लोगों को मदद करते रहें।

तुला – PAGE OF PENTACLES

हड़बड़ी की वजह से गलत निर्णय हो सकते हैं। जीवन सुधारने के लिए सही अवसर प्राप्त हो रहे हैं, इनका फायदा जरूर उठाएं। दूसरों की जिम्मेदारी निभाते समय खुद की भी जरूरत पूरी हो, इस बात का ध्यान रखें। पैसों से संबंधित कठिनाई खूबियों का एहसास कराएगी। अपनी समस्या का समाधान खुद ही ढूंढने की कोशिश करते रहें।

वृश्चिक – THE HERMIT

अपने काम में गंभीरता और रुचि बढ़ने से मुख्य उद्देश्यों पर ध्यान दे पाएंगे। काम में खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें। जिस लक्ष्य के लिए प्रयत्न कर रहे हैं, वह काम आसान हो जाएगा।

धनु – PAGE OF SWORDS

तनाव से बचें। योजना बनाकर काम करें। विचारों में बढ़ रही नकारात्मकता आपके लिए समस्या बढ़ा सकती है। गलतियों पर ध्यान देते हुए सुधार करने की कोशिश करें। लोगों के साथ खुद की तुलना करके खुद को लक्ष्य से भटकने न दें।

मकर – QUEEN OF WANDS

व्यक्तिगत जीवन से जुड़े निर्णय लेते समय लोग विरोध करेंगे, लेकिन अगर आपका निर्णय सही है तो उस पर टिके रहें। परिवार के लोगों के साथ दूरी बढ़ सकती है, लेकिन परिस्थिति जल्द ही बदल जाएगी। माता-पिता के साथ बात करते समय उनके विचारों को समझने की कोशिश करें।

कुंभ – NINE OF PENTACLES

कोई भी निर्णय लेते समय दूरदृष्टि रखने की आवश्यकता है। अभी आपको संयम से रहना होगा। परिवार संबंधी निर्णय कठिन हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल आपको निर्णय अकेले ही लेने पड़ेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम अनेक रुकावटों के साथ पूरे होंगे।

मीन – SIX OF WANDS

लोगों की आप पर बढ़ती हुई नाराजगी और जलन की भावना के कारण आपको दुख होगा, लेकिन लोगों के इरादों को सही तरीके से जानने की वजह से विचारों में स्पष्टता आएगी। जीवन में सही बदलाव करना आपके लिए आसान होगा। परिस्थिति कठिन है, लेकिन सही बदलाव भी कर रही है, इस बात पर ध्यान देते रहें।


CATEGORIES
Share This