क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर धोखाधड़ी


क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वारदात शहर के मोटर मार्केट के एक मिस्त्री के साथ हुई। मिस्त्री ने साढ़े तीन साल पहले क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले एक एजेंट को अपना कार्ड बंद करवाने के लिए दिया था। एजेंट न इसे बंद करवाने की बजाय इसमें कार्ड होल्डर के मोबाइल नंबर की जगह अपना नंबर जुड़वा लिया। इससे कार्ड होल्डर को इस कार्ड के बारे में जानकारियां मिलनी बंद हो गई। आरोपी ने इस दौरान क्रेडिट कार्ड के जरिए चार लाख 69 हजार रुपए की खरीदारी कर ली। कार्ड जारी करने वाले बैंक की ओर से जब कार्ड होल्डर को रुपए चुकाने के लिए नोटिस मिला तो उसे पूरे मामले की जानकारी मिली।


CATEGORIES
Share This