कल होगा मेडिकल कम फंक्शनल एसेसमेंट कैंप का आयोजन


राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा समग्र शिक्षा अभियान श्रीगंगानगर के तहत प्री स्कूल से 12 तक के विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं (जिन्हें पूर्व में चिह्नित नहीं किया गया हो) के लिए गुरुवार 21 सितंबर को राजकीय प्राथमिक स्कूल नम्बर 2 अनूपगढ़ (पंचायत समिति के पीछे) में मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेंट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में ब्लॉक अनूपगढ़, विजयनगर तथा घड़साना के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे।


CATEGORIES
Share This