एनीकट में डूबे सगे भाई-बहन और ममेरा भाई:


राजसमंद के कुंवारिया थाना इलाके के गांव जूंदा खेड़ी गांव में रविवार को 3 बच्चे एनीकट में डूब गए। मृतकों में दो बच्चे सगे भाई बहन थे और तीसरा उनका ममेरा भाई था। बच्चे अपने नाना के साथ बकरियां चराने खेत में गए थे। इस दौरान एनीकट में नहाते समय तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर से जूंदा खेड़ी गांव में कोहराम मच गया।


CATEGORIES
Share This