अब रिजर्व डे में खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच


एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में भारत-पाकिस्तान मुकाबला बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण रविवार को पूरा नहीं हो सका। अब मुकाबला रिजर्व-डे यानी सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। मैच दोबारा वहीं से शुरू होगा जहां आज रोका गया था। टीम इंडिया खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बना चुकी थी और इसी स्कोर से आगे खेलेगी

5 घंटे तक मैदान सुखाता रहा ग्राउंड स्टाफ
भारतीय पारी के दौरान शाम 4:52 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश से मैदान के कुछ हिस्से ज्यादा गीले हो गए। ग्राउंड स्टाफ करीब 4 घंटे तक उन हिस्सों को सुखाने का प्रयास करता रहा। स्टाफ ने कभी डिस्पोजल का सहारा लिया, तो कभी पंखे की हवा से उन स्पॉट को सुखाने का प्रयास किया गया।

इस दौरान अंपायर्स ने भी कई बार मैदान का निरीक्षण किया। वे रात 8:30 बचे चौथी बार निरीक्षण कर रहे थे, तभी बारिश लौट आई और मैच रिजर्व-डे पर कराने का फैसला हुआ।


CATEGORIES
Share This