आज का राशिफल










मेष राशि
मेष राशि के सैन्य विभाग में कार्यरत लोगों की बात करें तो पद को स्थायी बनाए रखने के लिए उन्हें प्रशिक्षण जारी रखना चाहिए. ऐसे व्यापारी जो एसेंशियल सेवा देने का कार्य करते हैं, उन्हें व्यापार को पहले की अपेक्षा आज अधिक समय देना पड़ सकता है. युवा वर्ग गलत लोगों की संगत में आकर कुछ बहक सकते हैं, समय रहते अपनी संगत को सुधारने का प्रयास करें. संतान को इस समय अभिभावकों की सेवा में तत्पर रहना चाहिए, उनके आशीर्वाद से लाभ होगा. सेहत की बात करें तो जो लोग पहले से बीमार चल रहें है, उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है.
वृष राशि
इस राशि के लोग कर्मक्षेत्र की कार्यप्रणाली से असहमति जता सकते हैं, जिसका समर्थन करते हुए कुछ लोग और भी नजर आ सकते हैं. वर्तमान व्यापारिक स्थिति देखकर परेशान न हो, यह ज्यादा दिनों तक ऐसी नहीं रहने वाली है. ऐसे युवा जो रोजगार की तलाश कर रहे है, वह धैर्य बनाए रखे, आवेश में आकर अनुचित तरीके से धन कमाने के विचार का त्याग करें. यदि घर में परिवर्तन के लिए विचार बना रहे है तो बड़ो की सलाह के आधार पर ही परिवर्तन कराएं. यदि सेहत से संबंधित कोई जांच कराई थी, तो रिपोर्ट निगेटिव आने की ही संभावना है, सेहत सामान्य रहेगी ऐसी संभावना है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को ऑफिस द्वारा सौंपे गए कार्यों की समय अवधि का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए, कोशिश करें कि कार्य समय पर ही निपटा लें. व्यापारी वर्ग को कारोबार से संबंधित चिंताओं से ऊपर उठकर, इसके विस्तार के ओर ध्यान देने की सलाह दी जाती है. युवा वर्ग बड़ों के सामने अपनी बात सावधानी से रखें, उनसे बात करते वक्त अपनी मर्यादा कतई न भूलें. छोटे भाई बहन ने यदि कोई गलती कर दी है तो उन्हें डांटने की जगह प्यार से समझाने का प्रयास करें. यदि पैदल अधिक चलना पड़ रहा है, तो पैरों में दर्द और सूजन होने की आशंका है, इस ओर पहले से सचेत रहें.
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को कार्य में प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए, जिसे देखकर बॉस के साथ अन्य लोग भी प्रसन्न हो. व्यापारी वर्ग नई तकनीकियों का प्रयोग करके कारोबार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें, इस समय खुद को और कारोबार को समय के साथ अपडेट करना जरूरी है. युवाओं को ज्ञान अर्जन की इच्छा को शांत होने देने से बचाना चाहिए, जीवन में कुछ न कुछ नया सीखने की इच्छा को जगाए रखना जरूरी है. लंबे समय के बाद प्रियजनों के साथ खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा. सेहत में जिन लोगों को अक्सर अपच और एसिडिटी की समस्या हो जाती है, उन्हें इस समय गरिष्ठ भोजन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों की बात करें तो सहयोग की जरूरत पर उन्हें उच्च पदस्थ व्यक्तियों से सहयोग मिलने की संभावना दिख रही है. व्यापारी वर्ग निवेश करने से पहले विचारशीलता अपनाएं, सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही निवेश करना कारोबार के लिए फायदेमंद साबित होगा. विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों को जानकर उसमें सुधार लाने वाले काम करने चाहिए. घर की महिलाओं के कार्यों का और उनका सम्मान करें. सेहत में पुराने रोगों को लेकर सतर्क हो जाएं क्योंकि लापरवाही अन्य रोग को भी जन्म दे सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि के मीडिया क्षेत्र से संबंधित लोगों के करियर में उन्नति की प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं, बस आपको भाग्य के साथ कर्म का कॉम्बिनेशन बनाना है. व्यापारी वर्ग की यदि आज के दिन यात्रा करने की योजना है तो उसे टालना आपके लिए फायदेमंद होगा. युवा वर्ग अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें, इसे यूं ही जाया न करें. आपके अच्छे कर्म परिवार के साथ समाज में भी आपका सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे. सेहत में खुद को एक्टिव रखने का प्रयास करें, क्योंकि आलस्य शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.
तुला राशि
तुला राशि के जो लोग पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकील है, आज के दिन उन्हें अच्छे मौके मिलने की संभावना है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों की उलझनों को कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है. जिसके चलते वह आज अच्छा महसूस करेंगे. युवा वर्ग की बात करे तो जिन युवाओं की रिश्ते की बात चल रही थी, उसे अब शादी की मंजूरी मिल सकती है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ थोड़ी असुविधा उत्पन्न हो सकती है, जिसे समय रहते ही खत्म करने का प्रयास करे तो आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा. सेहत में फिजिकल फिटनेस के साथ मेंटली रूप से भी फिट रहें, इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर योग करना चाहिए.
वृश्चिक राशि
इस राशि के नौकरीपेशा लोग कार्य की पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें, यदि इधर उधर की बातों की जगह काम पर फोकस करेंगे तो आप काम को जल्दी पूरा कर सकेंगे. खुदरा विपणियों को ग्राहकों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है, अर्थात ग्राहकों की पसंद के अनुसार माल स्टोर करने की कोशिश करें. युवा वर्ग मन में आए विचारों को जाया न करें, अपने विचारों को दिशा देकर उसे साकार करने का प्रयास करें. यदि आप बड़े है तो छोटे भाई बहनों के लिए अच्छे सलाहकार साबित हो सकते हैं. सेहत की बात करें तो आज आप पेट और कमर दर्द से परेशान हो सकते हैं, डॉक्टर के परामर्श के बिना कोई भी दवा लेने से बचें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों की बात करें तो उन्हें अपने सहकर्मियों के साथ कड़वे शब्द का उपयोग करने से बचना चाहिए. सरकारी ठेके पर काम करने वाले व्यापारियों को सरकार से महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी, जो उनकी व्यस्तता को बढ़ा सकती है. समय के महत्व को समझना युवाओं के लिए जरूरी है, इस समय बर्बाद किया गया समय युवाओं के करियर को खराब कर सकता है. माँ की बीमारी में सुधार आएगा. बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए इलाज और परहेज लगकर करें. यदि हेल्थ को मेंटेन करना है, तो व्यायाम का अभ्यास आज से ही शुरू करिए, फिटनेस के लिए यह बहुत जरूरी है.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के ऊपर नकारात्मक ग्रहों की स्थिति हावी होकर उन्हें विवाद के लिए प्रेरित कर सकती है. कॉस्मेटिक का काम करने वाले लोगों को लोकल प्रोडक्ट रखने से परहेज करना चाहिए, अन्यथा ग्राहकों की ओर से शिकायत मिलने की आशंका है. युवा वर्ग मित्रों से संपर्क में रहने के लिए डिजिटल साधनों का इस्तेमाल करें, किसी न किसी माध्यम से दोस्तों के संपर्क में रहने का प्रयास करें. आज के दिन चाचा और ताऊ के साथ अहम वार्तालाप हो सकती है, जिसमें आपकी भूमिका भी अहम रहेगी. सेहत में रोगग्रस्त व्यक्ति को आत्म निराशा की भावना से दूर रहना चाहिए, आपकी पॉजिटिव सोच ही आपको रोग से उभारने में मदद करेंगे.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को अपने काम के साथ अन्य लोगों के काम के लिए खुद को तैयार कर लेना चाहिए, क्योंकि अचानक से बॉस आपको अन्य काम सौंप सकते हैं. हार्डवेयर का काम करने वाले लोगों की वित्तीय स्थिति में सुधार होता दिखाई दे रहा है, आज के दिन आपके प्रयास सार्थक होंगे. युवा वर्ग ताज़ा जानकारी के लिए लोगों से जुड़े रहें, इसके लिए यदि आपको खुद पहल करनी पड़े तो संकोच न करें. अंतरिक्ष में चल रही ग्रहों की स्थिति को देखते हुए वैवाहिक जीवन में मानसिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. सिर दर्द की समस्या अन्य दिनों की अपेक्षा आज कुछ ज्यादा बढ़ सकती है, इसलिए काम से ज्यादा आराम करने पर फोकस करें.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज अपनी क्षमता के मुकाबले अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. जिन व्यापारियों के काम रुके हुए थे, उनके पुनः चालू होने की संभावना लग रही है. बस आपको भरसक प्रयास करने है. युवा वर्ग मानसिक तरीके से जागरूक और सक्रिय बने रहें, जिससे कोई भी अवसर हाथ से जाने न पाएं. यदि मन अशांत है तो पसंदीदा लेखक की पुस्तक पढ़े या भजन सुने. इससे मन को शांति मिलेगी. आज के दिन सेहत सामान्य होने से मनपसंद खाने का मौका मिल सकता है, पसंदीदा भोजन करके आप आंतरिक तौर पर खुद को आनंदित महसूस करेंगे.

