आज का राशिफल


 

 

मेष राशि

 

इस राशि के नौकरीपेशा लोग कार्यालय में सकारात्मक वातावरण बनाए रखें, फिजूल की बातें न तो खुद करें और न ही इन बातों का हिस्सा बने. इलेक्ट्रॉनिक सामानों का व्यापार करने वाले लोगों के कारोबार में इजाफा होने की प्रबल संभावना है. युवाओं को पढ़ाई के साथ पसंदीदा कार्यों को भी समय देना चाहिए, ऐसा युवा जो कला और संगीत में रुचि रखते हैं वर्तमान समय में उनकी रुचि बढ़ सकती है. संतान की गलत आदतों को बढ़ावा देने के बजाय उसे रोकने का प्रयास करें, फिर भले संतान उम्र में छोटी ही क्यों न हो. सेहत की बात करें तो गर्भवती स्त्रियां स्वास्थ्य संबंधित मामलों पर ध्यान दें, क्योंकि जरा सी लापरवाही गर्भस्थ शिशु और आपकी सेहत दोनों के लिए ही हानिकारक साबित हो सकती है.

 

वृष राशि

वृष राशि के लोगों के मन में यदि किसी बात को लेकर शंका है तो उसे तुरंत क्लियर करें अन्यथा शंका के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं. व्यापारी वर्ग नए सौदे के संबंध में जल्दबाजी में आकर निर्णय लेने से बचें, जो भी फैसला लें बहुत सोच समझकर लें. युवा वर्ग को वर्तमान समय में चल रही तकनीकियों से अवगत होना जरूरी है, क्योंकि कार्य के दौरान इनकी जरूरत कभी भी अचानक से पड़ सकती है. घर से संबंधित फैसले भावनाओं में डूबकर नहीं बल्कि प्रैक्टिकल होकर लेने चाहिए, इसके साथ ही फैसले में किसी एक का नहीं बल्कि सभी लोगों को हित छिपा हो. सेहत की बात करें तो पेट से संबंधित समस्या होने की संभावना है, कब्जियत की समस्या न होने पाएं इस बात का खास ध्यान रखें.

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए टीम में अग्रणी भूमिका निभाने का समय है, इसलिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से पहले ही तैयार कर लें. व्यापारी वर्ग की बात करें तो अनाज के व्यापारियों के लिए नये स्टॉक का समय है, उन्हें अच्छी मात्रा में माल स्टोर कर लेना चाहिए. युवाओं को दिखावे के जाल से बचना चाहिए, इसमें आप जितना फंसेगे उतना ही फंसते जाएंगे. पारिवारिक विवाद को हवा देने से बचें क्योंकि विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है, इसे सुलझाने के लिए तत्पर रहें अन्यथा रिश्तों में गांठ पड़ने की बजाय वह टूट सकते हैं. सेहत में मौसम की परिवर्तनशीलता को ध्यान में रखकर सतर्क रहें, खासतौर पर बच्चों की सेहत को लेकर अलर्ट रहना है.

 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग अपने ईमानदार व्यक्तित्व और कार्य कौशल से अधीनस्थों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं, कार्यस्थल पर लोग आपकी छवि से प्रभावित होंगे. खानपान का कारोबार करने वाले लोगों को उत्पाद की क्वालिटी का खास ध्यान रखना होगा, अन्यथा ग्राहकों की शिकायत मिलने में देर नहीं लगेगी. युवाओं को उन कार्यो को प्राथमिकता देनी चाहिए जिसमें उन्हें बल की नहीं बुद्धि के प्रयोग की जरूरत पड़े. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करने की वजह मिल सकती है. सेहत की बात करें तो यदि रक्तचाप असामान्य हो, तो त्वरित डॉक्टर की सलाह लें, जितना हो सके मन को शांत और तनाव रहित रहने का प्रयास करें.

 

सिंह राशि

इस राशि के के लोगों को आज सकारात्मक ग्रहों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिस कारण वह कार्य करते समय ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए नए व्यापार की शुरुआत करने वालों को बड़े संगठन से समर्थन मिल सकता है. युवाओं को अपनी सफलता के बदले में बड़ो से आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा. जीवनसाथी के साथ यदि किसी बात को लेकर नोकझोंक चल रही है, तो वह आज के दिन सुलझती हुई नजर आ रही है. सेहत में अगर श्वास में किसी प्रकार की परेशानी हो, तो डॉक्टर से सलाह लेने में देर न करें.

 

कन्या राशि

कन्या राशि के ऐसे लोग जो ऑनलाइन काम करते हैं वह डेटा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें, लापरवाही के चलते डाटा लॉस होने की आशंका है. आज के दिन व्यापारियों को आय के नवीन साधन मिलने की संभावना बन रही है. रोजगार ढूंढ रहे युवाओं को बेहतर रोजगार के लिए ऑनलाइन पोर्टल का सहारा लेने में देर नहीं करनी चाहिए. दंपत्ति एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, रिश्तें में प्यार और विश्वास बना रहें इसके लिए एक दूसरे की बातों को समझे और भावनाओं की कद्र करें. सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य है. यदि कहीं बाहर जाने की या पसंदीदा भोजन खाने की इच्छा है तो आज आप दोनों ही बातों के लिए स्वतंत्र है.

 

तुला राशि

तुला राशि के सरकारी विभाग में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, उच्च अधिकारियों की ओर से मान सम्मान प्राप्त होने की संभावना है. व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ अधिक चुनौतियों वाला हो सकता है, जिस कारण आपर मानसिक शांति की खोज करते हुए नजर आएंगे. विद्यार्थी की कमजोर स्मरण शक्ति के चलते उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. गलतियां कम हो और परिवार के नियमानुसार ही चले क्योंकि गलतियों के चलते घर में आपका महत्व कम हो सकता है. खुद को फिजिकली तौर पर फिट रखने के लिए आपको हेल्दी खाने को प्राथमिकता देनी चाहिए और जंक फूड से परहेज.

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग यदि किसी कंपनी के मालिक हैं तो कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव डालने से बचें. व्यापारी वर्ग को पुरानी समस्याओं को नवीनीकरण करने से बचते हुए समस्या को समाप्त करने की कोशिश चाहिए. युवा वर्ग की बात करें तो उन्हें डिजिटल उपकरणों का अत्यधिक प्रयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. परिवार में आज के दिन एक के बाद एक खुशियों की बहार लग सकती है, जिस कारण घर में हंसी खुशी वाला माहौल छाया रहेगा. सेहत की बात करें तो आज के दिन स्वास्थ्य में कोई परेशानी नहीं दिखाई दे रही है.

 

धनु राशि

धनु राशि के जिन लोगों के ऊपर कार्यालय की मैनेजमेंट व्यवस्था का भार है, उनके लिए आज का समय संचार और योजना बनाने के लिए उपयुक्त है. ग्रहों की स्थिति व्यापारी वर्ग से खर्च कराने वाली चल रही हैं, जिसके चलते आज आप व्यापारिक सामग्री की खरीददारी कर सकते हैं. युवाओं को बिना किसी डर के अपनी बातों को घरवालों के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए, संभावना है कि लोग आपकी बात को समझेंगे. नकारात्मक ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपकी कुछ बातों पर समस्त परिवार के विरोध में खड़े हो सकते हैं. सेहत की बात करें तो आपको अधिक थकावट और ज्वर जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है,ऐसी स्थिति में बिना किसी लापरवाही के डॉक्टर से तत्काल ही संपर्क करें.

 

मकर राशि

मकर राशि के जो लोग अपनी टीम को लीड कर रहे हैं वह अपनी टीम के सदस्यों का खास ध्यान रखें. संभावना है कि उनके बीच असंतोष की स्थिति पनप सकती है. कारोबार की दृष्टि से व्यापारी वर्ग दिन की शुरुआत में ही मुनाफा अर्जित कर सकेंगे, इसके साथ ही कुछ नए नेटवर्क स्थापित करने में भी सफल रहेंगे. युवाओं को अपने विचारों को शुद्ध और नेक रखना चाहिए, क्योंकि अच्छी सोच के साथ ही आगे बढ़ने से आपको मान सम्मान मिलेगा. यदि परिवार के साथ बहुत दिनों से घूमना फिरना नहीं हुआ है तो उनके साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है. हेल्थ में नशीली चीजों से परहेज करते हुए समाज में सकारात्मक लोगों से मेलजोल बढ़ाएं.

 

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को बैंक की ओर से प्राप्त हुई सूचना पर विचार करना चाहिए और इस विषय की जानकारी बॉस को भी प्रदान करें. व्यापारी वर्ग को भरोसेमंद व्यक्ति को अपने साथ रखना चाहिए, जो आपकी अनुपस्थिति में भी कारोबार की भागदौड़ पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा सकें. प्रखर बुद्धि के चलते युवा वर्ग करियर में आगे बढ़ते हुए खुद के साथ माता-पिता के भी मान सम्मान में वृद्धि करेंगे. परिवार के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे, अपनों के साथ और सहयोग से आपकी खुशियों को चार चांद लगेंगे. सेहत में व्यायाम और योग को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि इसके माध्यम से आप खुद को फिट रख सकते हैं.

 

मीन राशि

मीन राशि के नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर मामूली बातों को हवा देने से बचें, अपनी समझदारी से कार्यस्थल का माहौल शांत रखें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए जो व्यापारी वित्तीय समस्याओं से जूझ रहे थे, उनको आज के दिन कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है. युवाओं की बात करें तो इधर-उधर की बातों की जगह उन्हें पूरी तरह से पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. घर के छोटे बच्चों की सुरक्षा का ध्यान दें, जब वह क्रीड़ा करें तब अधिक ध्यान दें क्योंकि अचानक दुर्घटना होना संभावित है. सेहत में जो लोग बीमार थे, उनको आज के दिन से आराम मिलना शुरू हो जाएगा. दवा और परहेज जारी रखें.


CATEGORIES
Share This