आज का राशिफल










मेष – SIX OF SWORDS
आपके काम की आलोचना हो सकती है। जो लोग आपका साथ देते हैं, उन पर ध्यान दें। अपनी ऊर्जा बनाए रखें। आज अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतर बातें आपको परेशानी करेंगी। अगर आप अपने निश्चय पर डटे हैं तो तय किए गए लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो बेहतर रहेगा
वृषभ – EIGHT OF PENTACLES
लोगों की आलोचनाओं पर ध्यान दें और अपनी कमजोरियां दूर करने की कोशिश करें। कड़ी मेहनत और काम में सुधार करेंगे तो अचानक से बड़ा लाभ हो सकता है, इस कारण नए काम की शुरुआत हो सकती है। किसी की गलत बातों में उनका साथ न दें।
मिथुन – THREE OF SWORDS
गलत बातों में समझौता करने से तनाव बढ़ सकता है। जिन गलत विचारों की वजह से आपका नुकसान हुआ है, उनके लिए सतर्क रहना होगा। अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी लेने से व्यक्तिगत जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। नए व्यक्ति के जीवन में आने से कई बातें बदलेंगी। इस कारण आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं।
कर्क – SEVEN OF SWORDS
गलतियों की वजह से काम की गति धीमी रहेगी। जो बातें आपके लिए नुकसान का कारण बन रही हैं, उनसे बचें। काम पर पूरे फोकस के साथ आगे बढ़ें। गलतियां सुधारने की कोशिश करें। लापरवाही करेंगे तो हानि हो सकती है।
सिंह – TWO OF CUPS
पुराने विवाद को दूर करने का मौका मिलेगा। मौकों को समझें और गलतियों से बचें। जिस प्रकार के काम आपको मानसिक शांति और लाभ देते हैं, केवल उन पर ध्यान दें।
कन्या – TWO OF PENTACLES
पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव निर्माण हो सकता है, लेकिन चिंता का कारण नहीं है। कोई खबर आपकी दुविधा बढ़ाएगी, लेकिन आपको अपने पिछले निर्णय पर ही कायम रहना होगा। अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता न करें।
तुला – THE WORLD
जिन बातों में आप पारंगत हैं, उनसे संबंधित जिम्मेदारी लें। आप तय किए गए टारगेट को समय से पहले हासिल कर पाएंगे। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा रखेंगे तो तकलीफें बढ़ सकती हैं। क्रोध की वजह से विवाद बढ़ सकते हैं। आपकी वजह से रिश्तों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक – FIVE OF WANDS
दूसरे का विश्वास न तोड़ें। हर काम ईमानदारी से करते रहें। गलत कामों से नुकसान हो सकता है। अगर प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हो रहे हैं तो नियमों के हिसाब से काम करें।
धनु – THE STAR
घर पर जिन लोगों का जाना-आना बना रहता है, ऐसे लोगों से बातचीत बंद हो सकती है। पैसों से संबंधित लेन-देन सतर्कता के साथ करें। जब तक किसी काम के लिए आप तैयार नहीं होते हैं, तब तक काम की शुरुआत न करें। जीवन में बढ़ रहा असंतुलन बेचैनी बढ़ाएगा। अपने विचारों को तुरंत को सुलझाएं।
मकर – TEN OF SWORDS
केवल विचारों में खोए रहने से नकारात्मकता बढ़ रही है। जब तक आप खुद के काम और वक्त को अहमियत नहीं देंगे, तब तक दूसरों का आपके लिए व्यवहार नहीं बदलेगा।
कुंभ – TEN OF PENTACLES
परिस्थिति आपके पक्ष में बन रही है, फिर भी आलस और नकारात्मकता की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। लोगों की गलतियां दूर करने की कोशिश करें। अपना व्यक्तिगत दायरा बनाए रखें, लेकिन किसी भी व्यक्ति के साथ कठोर व्यवहार न हो, यह ध्यान रखना होगा।
मीन – KING OF WANDS
टारगेट हासिल करने के लिए संकल्प मजबूत रखें। तभी काम में आगे बढ़ पाएंगे। आप से जुड़े लोग कैसे काम करते हैं, इस बात का अवलोकन करें। चंचलता से बचें और संयम बनाए रखें। दूसरों पर गुस्सा करने से बचें। वर्ना आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं।

