RU में पेट्रोल डाल स्टूडेंट्स ने खुद को किया कैद:










राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन उग्र रूप लेता जा रहा है बुधवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति सचिवालय में एक दर्जन से ज्यादा छात्र खुद पर पेट्रोल डाल घुस गए इस दौरान सभी छात्रों ने खुद को कुलपति सचिवालय में कैद कर लिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि अगर सरकार नहीं जल्द से जल्द उनकी मांग को पूरा नहीं किया। तो वह सामूहिक आत्मदाह करेंगे। जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी
छात्रनेता संजय चौधरी ने कहा कि राजस्थान यूनिवर्सिटी को कुलपति ने बर्बाद कर दिया है। यूनिवर्सिटी में अब तक एडमिशन की प्रक्रिया तक पूरी नहीं हो पाई है वहीं छात्र संघ चुनाव को लेकर भी गलत फीडबैक यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा सरकार तक भेजा गया है। इसलिए आज हम सभी छात्र नेताओं ने खुद पर पेट्रोल डाल खुद को कुलपति सचिवालय में कैद कर लिया है। अगर कुलपति ने जल्द से जल्द आकर हमसे मुलाकात नहीं की। तो हम सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे जिसके लिए राजस्थान सरकार और कुलपति जिम्मेदार होंगे।

