जयपुर में शादी के 6 महीने बाद पत्नी का सुसाइड










जयपुर में दहेज के टॉर्चर से परेशान एक महिला ने शादी के 6 महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। महिला अपने कमरे में चुन्नी से फंदे पर लटकी मिली। सुसाइड से करीब डेढ़ घंटे पहले ही महिला की अपने भाई से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। महिला ने अपने भाई को बताया था कि पति ने उसका मोबाइल छीन लिया है। वो उसे बात नहीं करने देता है। वहीं, महिला भाई को मोबाइल पर फोटो भेजकर पिटाई के निशान भी दिखाती थी। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

