आज का राशिफल










मेष – EIGHT OF PENTACLES
अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें। वर्तमान योजना के अनुसार काम करते रहना आवश्यक होगा। पैसों से संबंधित काम सतर्कता से करें। आपके छोटे-छोटे बदलाव भी बड़ा असर दिखा सकते हैं। डिसिप्लिन और फोकस बनाए रखें।
वृषभ – THE WORLD
जब तक पूरी जानकारी नहीं मिलती है, तब तक बड़ा निर्णय लेने से बचें। बेचैनी जल्दी ही दूर होगी। सकारात्मक खबर मिल सकती है। मित्रों के साथ जुड़े रहना आपके लिए जरूरी है। मित्रों से मिली प्रेरणा की वजह से बड़े बदलाव कर पाएंगे।
मिथुन – TEN OF PENTACLES
अपनी नकारात्मक सोच सुधारने के लिए प्रयत्न करने होंगे। परिवार के लोगों की बातों को समझने की कोशिश करें। अपनी बातों पर भी ध्यान देने की कोशिश करें। आपके निर्णय की वजह से परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। सोच-समझकर निर्णय लें।
कर्क – EIGHT OF SWORDS
नकारात्मक विचारों से बचें। दूरदृष्टि रखकर काम करें। अपने काम में क्या बदलाव कर सकते हैं, ये सोच-समझकर आगे बढ़ें। वक्त के अनुसार आपको जानकारी मिलेगी और आप लक्ष्य की ओर आगे बढ़ पाएंगे।
सिंह – SEVEN OF PENTACLES
वक्त का ठीक से इस्तेमाल करें। आपके निर्णय की वजह से प्रशंसा मिल सकती है। अभी तक किए गए प्रयत्नों का अपेक्षा के अनुसार फल मिलेगा। बड़ा फायदा हो सकता है।
कन्या – THE HIGH PRIESTESS
नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। वर्तमान सुधारने के लिए कई प्रयत्न करने होंगे। परिवार के किसी व्यक्ति से मिल रहे मार्गदर्शन पर भरोसा रखें और उसे मानते हुए काम करें।
तुला – THE DEVIL
लालच की वजह से गलती होने की संभावना बन रही है। पैसों से संबंधित तकलीफ दूर करने के लिए सही अवसर मिल सकते हैं। नियम-कायदों से संबंधित कामों को गंभीरता से करें। आप पर कोई गलत इल्जाम लग सकता है।
वृश्चिक – TEN OF WANDS
काम के बोझ की वजह से किसी एक काम पर ध्यान देना मुश्किल होगा। भावनात्मक तकलीफ दूर करने के लिए किसी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। दूसरों की गलत बातों की वजह से निराशा हो सकती है।
धनु – NINE OF CUPS
अपेक्षा के अनुसार जो काम हो रहे हैं, केवल उन पर ध्यान दें। जिन कामों में दिक्कतें हो रही हैं, उनमें अधिक सतर्कता रखें। दिन के अंत तक बड़ी समस्या सुलझ सकती है। धन संबंधी काम में फायदा मिल सकता है। किसी व्यक्ति से तोहफे मिल सकते हैं।
मकर – KING OF WANDS
कोई एक लक्ष्य तय करके केवल उस पर ध्यान दें। अपनी एकाग्रता बनाए रखें। आपके और दूसरों के विचारों में तालमेल न होने से मतभेद हो सकते हैं। दूसरों को नकारात्मक नजरिए से न देखें। परिवार से संबंधित निर्णय लेने से पहले सभी से चर्चा जरूर करें।
कुंभ – FIVE OF CUPS
पुरानी बातों से अधिक नए अवसर पर ध्यान दें। दूसरों की वजह से निराश न हों। जिन लोगों की संगत में आपको प्रेरणा और खुशी मिलती है, उनके साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। नुकसान हो सकता है, लेकिन इस नुकसान की भरपाई भी हो सकती है।
मीन – TWO OF WANDS
भविष्य से संबंधित कामों पर ध्यान दें और सोच-समझकर निर्णय लें। काम का विस्तार करने के लिए गहराई से विचार करें। जब तक सही स्रोत्र नहीं मिलता, तब तक आगे न बढ़ें। परिवार के लोगों के लिए रहे क्रोध रह सकता है, लेकिन किसी के लिए बदले की भावना न रखें।

