इंद्राज मरोड़िया होंगे फतेहपुर कोतवाली थानाधिकारी


सीकर पुलिस के बेड़े में फेरबदल हुआ है। सीकर पुलिस में 3 सीआई और एक सब इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। सीकर एसपी परिस देशमुख ने आदेश जारी करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर इंद्राज मरोड़िया को कोतवाली थानाधिकारी फतेहपुर, सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन में संचित निरीक्षक (आरआई) के पद पर लगाया है।

गौरतलब है कि दोनों ट्रांसफर होकर सीकर आए थे। इससे पहले फतेहपुर कोतवाल के पद पर गुर भूपेंद्र सिंह थे। जिनका तबादला जयपुर में माणक चौक थाना कर दिया गया था। जबकि पुलिस आरआई की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर पवन चौबे के पास थी। जिनका तबादला अलवर हो गया था। वहीं सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह को महिला थाना से सीकर शहर कोतवाली में लगाया गया है। जबकि महिला थानाधिकारी के पद पर सीआई प्रीति बेनीवाल को लगाया गया है।


CATEGORIES
Share This