50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार


विज्ञाननगर थाना पुलिस ने फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी शाहरुख हुसैन (22) की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। प्लाट विवाद के चलते आरोपी ने विज्ञाननगर थाना क्षेत्र की अमन कॉलोनी में एक मकान के बाहर फायरिंग की थी। घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की।


CATEGORIES
Share This