नगर निगम का इंजीनियर ट्रेप:ठेकेदार से 13 लाख भुगतान के बदले 4 लाख मांगे; डेढ़ लाख लेते ACB ने पकड़ा










भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम कोटा उत्तर के सहायक अभियंता को ट्रेप किया है। सहायक अभियंता रामहंस मीणा नगर निगम कोटा उत्तर (निर्माण) में पोस्टेड है। रामहंस ने ठेकेदार से बकाया 12 लाख 98 हजार के भुगतान की एवज में 4 लाख की रिश्वत की डिमांड की थी
रिश्वत नहीं देने पर ठेकेदार को परेशान कर रहा था। आज ACB की टीम ने डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा (ACB) के एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ठेकेदार ने एसीबी कोटा इकाई को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि उसकी फर्म द्वारा करवाए गए कार्यों के बकाया कुल रकम 12 लाख 98 हजार के भुगतान की एवज में निगम का सहायक अभियंता रामहंस 4 लाख की डिमांड कर परेशान कर रहा है।
शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जिसके बाद आज ट्रेप की कार्रवाई की। रामहंस ग्राम पहाड़ी, थाना बालाघाट तहसील टोडाभीम जिला करौली का निवासी है। फिलहाल आरोपी की घर की तलाशी ली जा रही है।

