25 हजार रुपए के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार










अवैध मादक पदार्थों की खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण की कापरड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी और एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले 9 माह से फरार चल रहा था।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के मामलों में फरार तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अभियान चला रही है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में 9 माह से फरार चल रहे आरोपी नरूराम उर्फ नरेश पुत्र सुखराम बिश्नोई जाखड़ निवासी एकलखोरी पुलिस थाना ओसियां को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

