जयपुर में बॉयफ्रेंड से परेशान युवती ने किया सुसाइड:










जयपुर में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले अपने बॉयफ्रेंड को फोन कर इसकी जानकारी भी दी। बॉयफ्रेंड ने युवती के दोस्त के जरिए कॉल कर उसके पिता को सुसाइड के बारे में जानकारी दी। पिता स्टडी रूम में पहुंचा तो बेटी चुन्नी से फंदे पर लटकी मिली।
पूरी घटना के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड और युवती की मोबाइल चैट सामने आई है। चैट में सामने आया कि युवती का बॉयफ्रेंड उस पर शक करता था। दोस्त से बात करने पर टोकता था। युवती के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। इसके बाद 22 अगस्त को कमरे की जांच की। घटना जयपुर के कालवाड़ इलाके की है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

