23 दिन बाद खत्म हुआ मानसून का सूखा


मारवाड़ का क्षेत्र पिछले 23 दिनों से मानसून की बेरुखी झेल रहा था। रविवार शाम को बादलों ने अपनी यह नाराजगी दूर की और जोधपुर शहर आसपास के क्षेत्र में जमकर बरसे। सिर्फ जोधपुर ही नहीं जैसलमेर जिले के भी कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि अब आगे मौसम विभाग में मौसम साफ रहने के ही संकेत दिए हैं।

अगस्त महीने के 20 दिन बीत जाने के बावजूद एक बूंद भी पानी नहीं बरसने की शिकायत मारवाड़ के लोग कर रहे थे। ऐसे में रविवार शाम करीब 7:00 बजे मौसम बदला और सावन की झड़ी लग गई। सबसे पहले मंडोर भदवासिया क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। इसके बाद पर कोटा शहर और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में भी तेज बारिश का दौर चला।


CATEGORIES
Share This