आज का राशिफल


मेष – ACE OF WANDS

काम संबंधी जो नए निर्णय लिए जाएंगे, उनसे फायदा होगा। अपनी गलतियों में सुधार करें। नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे तो सफल हो सकते हैं। काम में समर्पण बनाए रखें। व्यर्थ बातों से ज्यादा काम और करियर पर ध्यान दें।

वृषभ – FOUR OF PENTACLES

आर्थिक स्रोत बढ़ाने पर ध्यान दें। चिंताओं से बचना होगा। नए खर्च सोच-समझकर करें। पुराना कर्ज उतारने का रास्ता मिल सकता है। पैसों का इस्तेमाल करते समय सही-गलत को समझना होगा। लोगों की सलाह समझें और अपनी गलतियों को सुधारें

मिथुन – PAGE OF WANDS

परिस्थिति को नए नजरिए से देखने की जरूरत है। विचारों में बदलाव करना जरूरी है। पुरानी बातों को छोड़कर नई बातों पर ध्यान दें। कुछ निर्णय आपके विचारों से अलग होंगे, लेकिन इन निर्णयों के जरिए व्यक्तिगत जीवन में बड़ा सुधार होगा। परिवार के लोगों की चिंता न करें।

कर्क – TWO OF PENTACLES

महत्वपूर्ण बातों में सुधार होगा। पैसों से संबंधित मिल रहे अवसर की वजह से काम के लिए उत्साह बना रहेगा। साथियों से प्राप्त हो रही मदद स्वीकार करें। फिलहाल आप केवल आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने पर ध्यान दें। काम और अनुभव के अनुसार प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार के लोगों की चिंता हो सकती है, जिस तरह आप खुद के जीवन में सुधार करेंगे, उनकी भी चिंता दूर होने लगेगी।
सिंह – THREE OF WANDS

काम की गति को बढ़ाने के लिए अपनी योजना में बदलाव करें। स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें और खुद के स्वभाव में सकारात्मक बदलाव करें। कोई निर्णय तुरंत लेना पड़ सकता है। आपकी निर्णय क्षमता बेहतर बनी रहेगी। कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। इससे परिवार और काम संबंधी कठिन निर्णय लेना संभव होगा।

कन्या – THE DEVIL

परिवार की प्रेरणा की वजह से खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करें। सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनने की कोशिश करें। मित्रों से प्राप्त हो रही मदद की वजह से अकेलापन दूर होगा। किसी की पैसों से संबंधित मदद करने से पहले सोच-विचार करें। ये पैसे वापस मिलने की संभावना नहीं है, इसलिए सतर्क रहें।

तुला – THREE OF PENTACLES

पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव जल्द ही दूर होंगे। आर्थिक स्थिरता प्राप्त होने की वजह से जीवन शैली को सुधारने के लिए जो बातें महत्वपूर्ण है, उन पर ध्यान दें। किसी से उधार लेने से बचें। पुराना कर्ज दूर करने पर ध्यान दें। आर्थिक समस्याएं सुलझाने की कोशिश करें

वृश्चिक – SIX OF CUPS

किसी मित्र के साथ हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। पुराने कामों का फल मिलेगा। नए अवसरों की वजह से सकारात्मकता बढ़ेगी। अन्य लोगों की नजरों में आपकी छवि सुधरेगी।

धनु – SIX OF WANDS

आपको हर एक अवसर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जो बातें आपको कमजोर बनाती हैं, उन पर ध्यान देते रहें, उन्हें सुधारें। रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हुई बातों को नजरअंदाज न करें। कम समय में अधिक बातों को सुलझाना आपके लिए आवश्यक है। मेहनत पर ध्यान देते रहें।

मकर – TEMPERANCE

व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों में बदलाव होगा। लोगों की टिप्पणियों की वजह से निराशा हो सकती है। रिश्तों में भी बदलाव आ सकते हैं। फिलहाल परिस्थिति को समझने की कोशिश करते रहें। सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा

कुंभ – THE WORLD

जिम्मेदारियां निभाने और काम करने में आप पारंगत हैं, फिर भी गलतियां क्यों हो रही हैं, इस बात का अवलोकन करें। एकाग्रता में सुधार करना जरूरी है। बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए समय उपयुक्त है। अगले कुछ दिनों तक प्रलोभनों से खुद को दूर रखें। जीवन को बेहतरीन बनाने वाली बातों पर ध्यान देते रहें।

मीन – PAGE OF PENTACLES

युवाओं की चिंताएं जल्द ही दूर होंगी। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा, लेकिन इसका गलत फायदा न उठाएं। पैसों का इस्तेमाल संभलकर करें। दिखावा न किया जाए, इस बात का ध्यान रखें। बढ़ते अहंकार की वजह से गलती होने की संभावना है।


CATEGORIES
Share This