2000 झंडों के साथ 4 किमी की निकली तिरंगा यात्रा:


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर के वार्ड नंबर 64 में करीब चार किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकली। इस यात्रा में जयपुर के 32 कॉलोनियों से बड़ी संख्या में हर उम्र के लोग शामिल हुए।आयोजक राजू अग्रवाल ने बताया – 2000 झंडों, 3000 तिरंगे के दुपट्टे, 1000 कैप और टी शर्ट के साथ बच्चे, तिरंगे वाली साड़ियां-साफे पहनी 800 महिलाएं और सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए 800 पुरुष यात्रा में शामिल हुए।


CATEGORIES
Share This