विप्र महासभा ने जारी किया परशुराम हेल्थ कार्ड


विप्र महासभा की ओर से ब्राह्मण परिवारों के लिए मंगलवार को हेल्थ कार्ड जारी किया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील ने बताया कि विप्र महासभा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से मेडिकल हेल्प कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। जिसमें विप्र महासभा की ओर से जयपुर के कॉर्पोरेट हॉस्पिटल फोर्टिस, नारायणा, एटर्नल, सीके बिड़ला, मनिपाल, निम्स, मंगलम प्लस मेडीसिटी आदि से एम ओ यू किया गया है। जिनमें लोगो को ओपीडी, आईपीडी, सर्जरी आदि में अलग-अलग 20 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।


CATEGORIES
Share This