हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग:










जोधपुर में शनिवार रात को हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की भनक लगने पर बदमाश भवानी सिंह ने अपने दो साथियों के साथ भागने का प्रयास किया, लेकिन बालेसर पुलिस और जोधपुर DST टीम ने पीछा करते हुए दबोच लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की काउंटर फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर भवानी सिंह के दाये पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। इस पर तीनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, घायल बदमाश भवानी सिंह को शेरगढ सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

