टॉप 10 लिस्ट में शामिल 5 हजार का ईनामी बदमाश:


जोधपुर ग्रामीण के ओसिया थाना का टॉप 10 वांछित आरोपी 2 महीने बाद पुलिस गिरफ्त में आ गया। उसके खिलाफ नाबालिग से बलात्कार का मामला दर्ज है।

ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव के अनुसार आरोपी किशनसिंह राजपूत को पुलिस थाना ओसियां की टीम ने गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। 5 जुलाई को किशन ने एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर जबरदस्ती बलात्कार किया था।

इस मामले में थानाधिकारी राजूराम ने अनुसंधान शुरू किया। एसपी यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन शिकंजा के तहत मदनलाल रॉयल वृताधिकारी वृत ओसियां के सुपरविजन में ओसियां थाना की टीम ने तकनिकी डाटा बैस व मुखबिर सूचना के आधार पर उसके गांव से ही दस्तयाब किया। इस कार्रवाई में राजूराम काला थानाधिकारी पुलिस थाना ओसियां, हैडकानि नाथूराम डूडी, रामप्रकाश छावा, हरीराम व कानि. पुखराज गोदारा, मनोहरराम, विक्रमसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्हें पुरूस्कृत किया जाएगा।


CATEGORIES
Share This