हादसे में डॉक्टर दंपती समेत 4 की मौत










भरतपुर के कैथवाड़ा थाना इलाके में सोमवार रात 11.30 बजे हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। डॉक्टर, उसकी नर्स पत्नी और साली की मौत हो गई। हादसे में कंटेनर के ड्राइवर की भी मौत हुई है।
कैथवाड़ा थाना इंचार्ज प्रभु दयाल ने बताया कि खोर से कैथवाड़ा जाने वाले रास्ते में कंटेनर-ट्रॉली की भिड़ंत में स्कूटी सवार 3 लोग चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर मौत हो गई। हरियाणा में तलम्बा थाना नूंह के रहने वाले डॉ. तारीफ (28) पत्नी नाजरीन और साली आफरीन (11) को स्कूटी पर लेकर खोह स्थित जच्चा बच्चा केंद्र से कैथवाड़ा स्थित घर आ रहे थे।
इस दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारी, जिसकी चपेट में स्कूटी भी आ गई। स्कूटी सवार पति-पत्नी और डॉक्टर की साली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद पेड़ से टकराए कंटेनर के ड्राइवर की भी मौत हो गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

