हथियार लेकर घर में घुसे बदमाश, तिजोरी की मांगी चाबी:


पुलिस कमिश्नरेट के प्रताप नगर क्षेत्र के कमला नेहरू नगर के मकान में मंगलवार रात बदमाश घुस आए। बदमाशों ने मकान में रहने वाले लोगों को हथियार दिखाकर डराया। इस दौरान एक मोबाइल भी लूट लिया। बदमाशों ने मकान मलिक से घर की तिजोरी की चाबी भी माँगी लेकिन उनके चिल्लाने पर फ़रार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँची और जानकारी ली। वहीं बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी भी की गई।


CATEGORIES
Share This