आज का राशिफल










मेष – SEVEN OF PENTACLES
परेशानियां हल होने में वक्त लग सकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। इसलिए सकारात्मक रहें। अंतिम लक्ष्य के बारे में विचार करें और आगे बढ़ते रहें।
वृषभ – ACE OF CUPS
आनंद देने वाली बातों पर ध्यान दें। आज काम की गति धीमी रह सकती है, अपनी सोच बदलने की कोशिश करनी होगी। लोगों के साथ अपनी तुलना न करें। अभी तक आपने जो सफलता हासिल की है, उस पर ध्यान दें और अपने अनुभव का उपयोग करते हुए आगे बढ़ें
मिथुन – KNIGHT OF SWORDS
हड़बड़ी में कोई निर्णय न लें, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जिन बातों की वजह से दिक्कतें हो रही हैं, उनका सामना करें और उन्हें दूर करें। अपने अनुभव का उपयोग करें। खुद को कमजोर न समझें। जो बातें सही हैं, केवल उन पर ध्यान दें। जीवन में सुधार हो सकता है। काम में गलतियां न हों, इस बात का ध्यान रखें।
कर्क – TEN OF WANDS
शारीरिक कमजोरी होने से सेहत के लिए चिंता बढ़ सकती है, लेकिन अपनी जीवन शैली में सुधार करें। खानपान में बदलाव करने की जरूरत होगी। जैसे-जैसे सेहत में बदलाव आएगा, वैसे-वैसे ही आपका उत्साह भी बढ़ेगा। व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव करें। लक्ष्य और काबिलियत पर विश्वास रखकर आगे बढ़ते रहें।
सिंह – THE HANGEDMAN
कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। आपकी वजह से विवाद सुलझेंगे, लेकिन आपके लिए गलतफहमी बढ़ सकती है। परिवार के किसी व्यक्ति की वजह से आपके लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं। अनजान व्यक्ति को जरूरत से अधिक जानकारी न दें।
कन्या – THE HERMIT
व्यक्तिगत जीवन की चिंता न करते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। भविष्य से जुड़ी बातों को स्पष्ट रूप से समझना आपके लिए मुश्किल रहेगा। इसलिए वर्तमान पर ध्यान देकर काम सुधारने की कोशिश करनी होगी।
तुला – KING OF WANDS
सही दिशा में प्रयास करने से विचारों में बदलाव करना होगा। जिस व्यक्ति पर आपने विश्वास किया है, उसकी असलियत सामने आने से तकलीफ हो सकती है। कर्तव्य और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। पैसों से संबंधित रिस्क न लें, वर्ना हानि हो सकती है।
वृश्चिक – SIX OF CUPS
मित्रों के साथ वक्त बिताने से मानसिक रूप से आनंद मिलेगा। किसी नए व्यक्ति के साथ करीबी बढ़ेगी। रिश्ते को सुधारने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। नए काम आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। परिवार से जुड़ी बातों में बदलाव करने से दिक्कतें हो सकती हैं।
धनु – TEN OF PENTACLES
परिवार की मदद से उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करनी होगी। आप सिर्फ खुद के नजरिए चीजें देख रहे हैं, इस कारण समस्याएं बढ़ रही हैं। अपने विचारों का विस्तार करें। साथ में अन्य लोगों के जो सुझाव प्राप्त होते हैं, उन पर विचार करें।
मकर – EIGHT OF CUPS
पुरानी बातें भूलकर नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। किसी नए लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुरानी बातें छोड़कर आगे बढ़ना होगा। नए बदलावों पर ध्यान दें, लेकिन जरूरत से अधिक विचार न करें और काम करें।
कुंभ – KNIGHT OF PENTACLES
लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा है तो सतर्कता भी रखनी होगी। आप काम के लिए समर्पण बनाए रखें। निराशा से बचें। केवल काम करने पर ध्यान दें। परिवार के लोगों के मार्गदर्शन की वजह से नकारात्मकता दूर हो सकती है, परिस्थिति जल्दी ही बदलेगी।
मीन – SEVEN OF CUPS
जो बातें आपको कमजोर बना रही हैं, उनका प्रभाव कम होगा। संकल्प शक्ति बनाए रखते प्रयत्न करने की जरूरत है। परिणामों की चिंता न करें, केवल अपना काम सही तरीके से करते रहें। अभी तक आपने इच्छा शक्ति के बल पर कई लक्ष्य प्राप्त किए हैं। खुद की काबिलियत को समझें और सकारात्मक रहें।

