स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़:परेशान छात्राओं ने स्कूल जाना किया बंद, परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई FIR










प्रदेश में सरकार जहां महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में सख्त हो रही है। वहीं जिले के मांडल थाना क्षेत्र के चतरपुरा गांव में रहने वाली कई छात्राओं ने छेड़छाड़ के चलते स्कूल जाना बंद कर दिया है। एक साथ छात्राओं द्वारा स्कूल जाने से इनकार करने के बाद आक्रोशित परिजनों ने मांडल थाने में छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

