महिला वीडीओ से लूट करने वाला गिरफ्तार:मारपीट कर गहने लूटकर भागा था, साथी फरार










स्कूल से घर लौट रही महिला ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट कर उसके गहने लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके तलाश की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी 4 साल जेल काट चुका है। मामला भीलवाड़ा के बड़लियास का है।
बड़लियास थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि सोमवार को महिला वीडीओ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह शाम को 5 बजे स्कूटी पर घर जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उससे मारपीट कर उसका बैग व हाथ में पहने चांदी के कड़े लूटकर ले गए।
पहले भी जेल में रह चुका आरोपी
पुलिस ने जांच करते हुए होलीरड़ा निवासी पाबु उर्फ बाबु पुत्र अमरा जाट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पाबु ने अपने साथी रामलाल के साथ वीडीओ से लूट की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एनडीपीएस के मामले में 4 साल की सजा काटकर आ चुका है।

