सांप ने डसा, भाई की मौत, बहन गंभीर:










कोटा के रावतभाटा रोड पर स्थित बोराबास गांव में शुक्रवार तड़के सांप के डसने से एक पांच साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं मासूम लड़के की दस साल की बहन की हालत गंभीर है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दर्दनाक घटना में छोटे भाई दिलखुश की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन मोनिका निजी अस्पताल में भर्ती है। मामले के अनुसार बोराबास के रहने वाले गणेश का दूध बेचने का काम है।
गणेश के दो बच्चे दिलखुश और मोनिका हैं। शुक्रवार रात को परिवार सोया था। शुक्रवार तड़के 4 बजे दिलखुश रोने लगा और उसने गणेश को जगाकर तेज प्यास लगने की बात कही। गणेश ने बेटे को पानी पिलाया। कुछ देर में बेटी मोनिका की हालत भी ऐसी ही हुई। उसने उसे भी पानी पिलाया। इसके बाद वह अपने काम में लग गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

