समाज में नशे का जहर घोलने वालों की खैर नहीं:पुलिस बना रही तस्करों की लिस्ट










अवैध रूप से तस्करी कर समाज को नशे की तरफ धकेलना वाले तस्करों की अब खैर नहीं है। जोधपुर पुलिस अब ऐसे तस्करों को जेल भेजने की तैयारी में है। इसी क्रम में अवैध तस्करी को रोकने के लिए जोधपुर पुलिस ने पहली बार पिट एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके चलते 1 साल तक तस्कर जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। समाज में अवैध नशे की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। तस्कर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई के लिए गृह विभाग से मंजूरी की।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

