आबकारी पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी:500 कार्टन अंग्रेजी शराब थी ट्रक में










फलोदी जिला आबकारी निरोधक दल ने पंजाब से राजस्थान होकर गुजरात ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। आबकारी दल ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे पर हरियाणा नंबर के 12 चक्का ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब के 500 कार्टन रखे थे। जिस पर ट्रक को आबकारी थाना लाया गया। 500 कार्टन में 48 सौ बोतलें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की मिली।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

