शोरूम का लॉक तोड़ 2 स्पोर्ट्स बाइक चुराईं


सीकर शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब चोर मुख्य रास्तों पर चोरी करने से भी नहीं कतरा रहे हैं। चोरों ने शहर के मुख्य रास्तों में शामिल जयपुर रोड पर रात के समय एक शोरूम के मेन गेट के लॉक को तोड़कर दो स्पोर्ट्स बाइक चुरा लीं। चोरी की घटना वहां लगी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जिसके आधार पर उद्योग नगर थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।


CATEGORIES
Share This