पेट्रोल पंप पर चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर


पेट्रोल पंप पर चोरी की घटना सामने आई है। चोर पेट्रोल पंप के ऑफिस के पीछे की खिड़की तोड़कर ऑफिस में घुसा और लाखों का कैश चोरी कर ले गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सीकर के कदमा का बास की है।

सदर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में सुनील बिजारणियां (29) कदमा का बास ने बताया कि गांव में स्थित उसके श्याम फ्यूल पेट्रोल पंप पर चोर ऑफिस के पीछे की खड़की तोड़कर अंदर घुस गया और काउंटर के गल्ले में रखे एक लाख 34 हजार से अधिक का कैश चोरी कर भाग गया। चोरी की वारदात ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर रुपए चोरी करता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।


CATEGORIES
Share This