रेल यात्रियों के लिए जरूरत की खबर:कुछ दिन रद्द रहेगी बीकानेर और जोधपुर-पुरी


रेल प्रशासन ने कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली बीकानेर और जोधपुर-पुरी ट्रेन को कुछ दिन के लिए रद्द रखने का फैसला लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि पूर्व तटीय रेलवे द्वारा खोरधा रोड मंडल के भुवनेश्वर मंचेश्वर व हरिदासपुर धानमंडल स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन से जोड़ने हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिस कारण कोटा मंडल होकर गुजरने वाली दो जोड़ी गाड़ियों के कुछ फेर निरस्त करने का निर्णय लिया है।


CATEGORIES
Share This