तीन रेलकर्मी सस्पेंड, चार की एसआरआई सदस्यता खत्म:










अजमेर रेल कारखाना प्रशासन ने सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट (एसआरआई) में जुए की फड़ पकड़े जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन रेल कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया है। साथ ही अन्य 4 कर्मचारियों की एसआरआई की सदस्यता समाप्त कर दी है।
रेल कारखाना प्रशासन ने एसआरआई में जुए खेलते 34 जनों के पकड़े जाने के बाद एसआरआई की निर्वाचित कार्यकारिणी भंग करते हुए इंस्टीट्यूट परिसर को पूर्व में ही सील कर दिया था। अब एसआरआई सचिव हेमन्त कुमार एमसीएफ कैरिज, कमल सिंह वैल्डर कैरिज और ओमप्रकाश कार्यालय अधीक्षक एएमएम लोको को निलम्बित कर दिया है। साथ ही अन्य 4 कर्मचारियों की एसआरआई से सदस्यता समाप्त कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

