रेल की पटरियों पर मिली युवक-युवती की लाश


लूणकरणसर में रेलवे लाइन पर एक युवक-युवती की लाश मिली है। पुलिस पता लगा रही है कि दोनों की मौत हादसा है या कुछ और। स्थानीय महिपाल सिंह राठौड़ ने बताया की नाथवाणा रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर मलकीसर की तरफ ये हादसा हुआ है। मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे पिलर नंबर 231/ 2 के पास एक युवक व युवती की रेल से कट जाने से मौत हुई है

सुबह जब यहां से ट्रेन गुजरी, उसके बाद ये शव देखे गए। इस बारे में रेलवे को सूचना दी गई। जिसके बाद रेलवे अधिकारी भी पहुंच गए। दोनों के शव लूणकरणसर मॉर्च्युरी पहुंचाए जा रहे हैं। जहां पोस्टमार्टम होगा। शव कई हिस्सों में कट गए हैं।

मृतक लूणकरणसर के चक आरडी 232 निवासी मांगीलाल पुत्र पूर्णाराम शर्मा है। वो कपुरिसर गांव में खेत मे काम कर रहा है। वो 22 साल का है। इसी खेत के आसपास किसी दूसरे खेत में 19 साल की कौशल्या कुम्हार भी काम करती थी। कौशल्या मूल रूप से हनुमानगढ़ के डबलीराठान की रहने वाली थी। दोनों साथ कैसे पहुंचे? इसकी जांच हो रही है।


CATEGORIES
Share This