चोरों ने तीन दुकानों के तोड़े ताले:


भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में देर रात चोरों ने तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान में रखी नकदी और सामान के गए। इसमें दो किराना की दुकान हैं और शराब की दुकान है। सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने आये तो उन्हें घटना का पता लगा।

घटना धौलपुर बस स्टैंड के पास की है। एक शराब की दुकान और दो परचून की दुकान आसपास हैं। देर रात चोरों ने दुकानों के ताले तोड़े और दुकान के अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद चोर दुकान में रखी सारी नकदी और समान चोरी कर लिया।

बताया जा रहा है कि तीनों दुकानों से लाखों का सामान चोरी हुआ है। सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने के लिए आये तो उन्होंने दुकान के ताले टूटे देखे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।


CATEGORIES
Share This